Nainital News: नैनीताल घूमने आये गुरुग्राम के पर्यटकों की कार के ऊपर गिरा बोल्डर, पति की मौके पर मौत, पत्नी गम्भीर

खबर शेयर करें

Nainital crime News:पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश से कालाढुंगी मार्ग के बजून के पास सैलानियों की कार पर ऊँचाई से बोल्डर गिरने से एक सैलानी की मौत हो गयी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बचाव अभियान चलाकर पूरी तरह से पिचके हुए वाहन से अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन की दशा को देखकर खुद अन्दाज लगा सकते हैं।

Ad Ad

नैनीताल के समीप बजून मार्ग में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें गुड़गांव के एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी है। गुड़गांव से नैनीताल घुमने आ रहे हनुमंत तलवार जब अपनी कार संख्या HR26CW0789 से बजून के पास पहुंचे तब उनकी कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा जिसकी वजह से गाड़ी चकनाचूर हो गयी और हनुमंत तलवार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकी उनकी पत्नी मीना तलवार की गर्दन में गंभीर चोटें आईं है। ।जिन्होंने मीना तलवार का प्राथमिक उपचार कर हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।