हल्द्वानी: विज़्डम विद्यालय में धूमधाम से मनाया मातृ-दिवस

खबर शेयर करें

Haldwani News: विज्डम विद्यालय में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं आरोही राणा, कनिका बिष्ट, कनिका भण्डारी, पूर्वा डालाकोटी एवं आराध्या ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल ने माँ के बच्चों के प्रति अतुलनीय प्रेम, त्याग एवं समर्पण पर प्रकाश डालते हुए मातृत्व के महत्व को बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कांग्रेस ने कुन्दन सिंह भंडारी को सौंपी लमगड़ा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी सुधा सिंह एवं जया आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।