Uttarakhand Job: समूह ग के 1150 पदों के लिए परीक्षा, एक लाख 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

खबर शेयर करें

Uttarakhand Job:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से विभागों में समूह ग के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। करीब 1150 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एक लाख 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वागती, मेट, आवास निरीक्षक, कार्यपर्यवेक्षक और कंप्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के विभिन्न पदों के लिए चार अक्तूबर 2024 विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे गए थे। पदों के लिए परीक्षा एकल पाली में प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.in से डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर पूरी जानकारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।