उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दो सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगस्त के अंतिम दिनों और सितंबर की शुरुआत में कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होती रही। देहरादून में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार शाम एक बार फिर जोरदार बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही, जबकि नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंपावत और ऊधम सिंह नगर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सोमवार को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सोमवार को मौसम के और अधिक तल्ख रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : राष्ट्रीय खेल दिवस पर ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।