Miss Universe 2021: एंड्रिया मेजा 69वीं मिस यूनिवर्स, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली मैक्सिकन की तीसरी महिला

खबर शेयर करें

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ( Miss Mexico Andrea Meza) को 69वीं मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2021) का ताज पहनाया गया। आखिरकार मिस यूनिवर्स Miss Universe की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का विजेता घोषित हो चुका है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैिक्सको एंड्रिया रही थीं लेकिन मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2021 Miss Universe का खिताब मिला है। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। 16 मई को सेमिनोल हार्ड रॉक हॉलीवुड होटल या फ्लोरिडा में गिटार होटल के नाम से मशहूर इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण किया गया और इसमें दुनिया भर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेजा से पहले दक्षिण अफ्रीका की ज़ोजोबिनी टुन्ज़ी मिस यूनिवर्स थीं।

यह ताज जीतने के लिए एंड्रिया को विश्व भर की 73 दूसरी खूबसूरत महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी, जिनमें से मिस इंडिया एडलाइन कैस्टेलिनो को भी एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था। भारत की ओर से 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। वो इस रेस से बाहर हो गई और इसके बाद भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया। इससे पहले भारत से वर्ष 2000 में लारा दत्ता और वर्ष1994 में सुष्मिता सेन ने ये खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इस बार भारत के हाथ यह खिताब आते-आते रह गया।

Ad Ad
 Miss Mexico Andrea Meza

26 साल की एंड्रिया का जन्म 13 अगस्त को चिहुआहुआ शहर में हुआ था और वह अल्मा कार्मोना और सैंटियागो मेजा की बेटी हैं। एंड्रिया ने अपनी जीत के साथ एक इतिहास भी रच दिया। वह मिस यूनिवर्स Miss Universe का ताज पहनने वाली तीसरी मैक्सिकन महिला बनीं। एंड्रिया मेजा  Miss Mexico Andrea Meza एक मॉडल होने के साथ-साथ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं, जो लैंगिक असमानता और लैंगिक हिंसा के बारे में काफी मुखर हैं। एंड्रिया वर्ष 2017 में चिहुआहुआ की ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।