Uttarakhand : पंक्चर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें

Gadarpur News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार की सुबह सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां nh-74 पर पंचर बनाने का काम करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है परिजनों को घटना का पता तब चला जब सुबह युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार कर रोने लगी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक गदरपुर के गांव मसीत का रहने वाला है मृतक का नाम फरमान उम्र 19 वर्ष जोकि nh-74 में चांद मुस्लिम नाम से होटल के सामने बाइक की पंचर की दुकान में पंचर बनाता था। और अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर ही सो जाता था जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ रहते थे मंगलवार की सुबह जब फरमान की मां रफीकान झाड़ू लगाते हुए दुकान पर पहुंचे तो वहां उसने खून से लथपथ बेटे को देखा मां रोने की आवाज के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फरमान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।