Uttarkhand Live: फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

News Update: कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उसके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार को आरोपी को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार स्थित एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन किया था। आवेदन की जांच की जिम्मेदारी लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह को दी गई थी। वह अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण भी कर चुका था और स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी सुरक्षा दस्तावेज जमा कर दिए थे। इसके बावजूद आरोपी फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहा था।

स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधि ने जब इस संबंध में रणवीर सिंह से बात की, तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रकम ज्यादा होने पर बातचीत के बाद वह 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। इस पर स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला के कपड़े चोरी करने वाला निकला खीमदा का बेटा निकेत गिरफ्तार, सभी कपड़े बरामद

विजिलेंस ने प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया। सोमवार को रणवीर सिंह ने स्कूल प्रबंधक को रिश्वत की रकम लेकर फायर स्टेशन के पास बुलाया। जैसे ही उसने पैसे लिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।