हल्द्वानी: रोमांच मुकाबले में पत्रकार 11 ने प्राधिकरण नैनीताल को हराया

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। GNG ग्राउंड, कमलुवा गांजा में पत्रकार 11 और प्राधिकरण नैनीताल के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार पत्रकार 11 ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राधिकरण नैनीताल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पत्रकार 11 के गेंदबाज अंकित शाह ने पहला ही ओवर मेडन डालकर दबाव बना दिया। शुरुआती झटकों के बावजूद सूरज ने जिम्मेदारी भरी 54 रनों की पारी खेली और टीम को संभालने का प्रयास किया। शिवम ने 21 रन जोड़े, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने 10 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पत्रकार 11 की ओर से गेंदबाजी में कमल जगाती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अंकित शाह और दिनेश पांडेय ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि तारा जोशी और जीवन ने 1-1 सफलता प्राप्त की। पत्रकार 11 की ओर से योगेश शर्मा ने शानदार फील्डिंग की। साथ ही कमेंट्री से खिलाडियों में जोश भरने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :(बड़ी खबर)-स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की शुरुआत आक्रामक रही। जीवन राज ने 18 रन बनाते हुए लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर माहौल बना दिया। कमल जगाती (14), अंकित साह (13) और दिनेश पांडेय (12) ने उपयोगी पारियां खेलीं। अंकित और कमला जागती ने 27 रनो की साझेदारी की। अंत में संतोष जोशी ने धैर्य और संयम के साथ 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-19 से 22 तक भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में रेड अलर्ट

आखिरी ओवरों तक चले इस मुकाबले में पत्रकार 11 ने साहस और संयम का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।