Job News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, 70 हजार पदों पर भर्ती करेगा SSC

खबर शेयर करें

 Uttarakhand News: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि कर्मचारी चयन आयोग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में परीक्षाओं के माध्यम से 70000 अतिरिक्त खाली पड़े पदों को भरेगा। कर्मचारी चयन आयोग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

भर्ती परीक्षाओं से संबंधित सूचना नियत समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आगे की अपडेट के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें। इसके अलावा पीआईबी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक घोषणा की इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2022 से पहले 42000 पदों पर भर्ती पूरी हो जाएगी। इसमें कहा गया है कि एसएससी ने यह भी योजना बनाई है कि आगामी परीक्षा के माध्यम से 67768 व्यक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।