IPL 2024: धोनी ने छोड़ी कप्तानी तो रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ पोस्ट

खबर शेयर करें

IPL 2024:  आज पहला मुकाबला आईपीएल की दो बड़ी टीम चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. इन दोनों ही टीमों के काफी सारे फैंस और सभी इन दोनों ही टीमों का मैच होते देखना चाहते हैं और मैच देख के मजा भी लेते हैं. मगर इस बार आईपीएल 2024 से पहले काफी कुछ बदलता हुआ दिख रहा है. जहां मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या को दे दी गई. वहीं एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज को दी. इसके साथ ही ये बात साफ हो गया कि एमएस धोनी भले ही आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे पर वह कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे. वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने इस खबर के बाद अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी में एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर लगाई जिसमें, एमएस धोनी रोहित के साथ हाथ मिला रहे हैं. सायद ये दर्शाता है की, ये ‘एक युग का अंत’ है.

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी एमएस धोनी लगातार आईपीएल में खेलते रहे. पिछले सीजन में घुटने की चोट के बावजूद वह हर मुकाबले में मैदान पर रहे. टूर्नामेंट के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई. 42 साल के धोनी सबसे चर्चित भारतीय क्रिकेटर हैं. 2008 में शुरुआती आईपीएल सीजन के बाद से वह लगातार 2023 तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे. इस बीच दो सीजन में उनकी फ्रेंचाइजी को फिक्सिंग के कारण निलंबित कर दिया गया था. उन दो सालों तक धोनी पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान रहे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।