IPL 2023: मोबाइल फोन पर पहली बार फ्री में देख पाएंगे आईपीएल, पढ़िए पूरी जानकारी…

खबर शेयर करें

TATA IPL 2023 Live Streaming Telecast Channel : आईपीएल 2023 में 18 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच होंगे। डबल हेडर में दिन के मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम के मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी। आईपीएल में 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर होम और अवे फॉर्मेट में 70 लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे। 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से हुई। 

इस सीजन में सभी मैच मुफ्त में जियो सिनेमा (JioCinema) एप पर लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे। जियो सिनेमा इस साल 4K फीड, मल्टी-लैंग्वेज और मल्टी-कैम प्रेजेंटेशन, स्टैट्स पैक के माध्यम से इंटरएक्टिविटी और 700 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले अलॉन्ग फीचर की पेशकश करेगा, जो कि आईपीएल में पहली बार होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।