Ind vs Pak: बाबर का विकेट गिरा तो झूम उठे अरिजीत सिंह, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल…

खबर शेयर करें

Ind vs Pak Arijit Singh Video: आज इंडिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में आमजन से लेकर बॉलीवुड सितारों के बीच इस मैच का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाबर आजम की विकेट पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बाबर आजम अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन वापस लौट गए। जैसे ही सिराज ने बाबर का विकेट लिया स्टेडियम में बैठा हर एक शख्स खुशी से झूम उठा। इसी बीच सिंगर अरिजीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाबर की विकेट आते ही स्टेडियम में खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।