Govt Job 2023: UKPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन,1097 पदों पर निकली बंपर भर्ती…

खबर शेयर करें

Govt Job 2023 UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बंपर भर्ती निकाली है। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत अभियंत्रण शाखाओं के कुल 1097 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।

ऑनलाइन विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन जारी करने की तिथि 14 अक्टूबर जबकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि तीन नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। बताया कि भर्ती से संबंधित विवरण आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 14 अक्टूबर से उपलब्ध हो वाले विज्ञापन में उल्लेखित है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।