जरूरी खबर: हल्द्वानी से भीमताल, भवाली व भवाली से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों का बदला रूट

खबर शेयर करें

Haldwani News:लगातार हो रही बारिश से रामनगर क्षेत्र में धनगढ़ी नाले का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। जो लोग मोहान से धनगढ़ी होकर रामनगर की तरफ आ रहे हैं उनसे अनुरोध है कि मोहान में ही रुके रहें। धनगढी नाले का जलस्तर कम हो जाने पर उनको उनके गंतव्य को रवाना किया जाएगा। किसी भी प्रकार की आपातकालीन सूचना/राहत बचाव कार्य हेतु हेल्पलाइन नम्बर-112, जनपद नैनीताल पुलिस के कंट्रोल रूम न0-05942 235847 या 9411112979 पर उसकी सूचना दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।