हल्द्वानी: बनभूलपुरा में करोड़ों की नजूल भूमि से अवैध कब्जा हटाया, लगाया चेतावनी बोर्ड

खबर शेयर करें

Haldwani News:मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के मद्देनजर, उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित नजूल भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई उजाला नगर स्थित नमरा मस्जिद के निकट की गई, जहां करीब 480 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की नजूल भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। इस भूमि की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवाया और नगर निगम की ओर से स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह सरकारी संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।