Haldwani: इंपिरियम स्कूल में लगा स्वास्थ शिविर, बच्चों के आंख और दांतों की हुई जांच

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज रोटरी क्लब के सौजन्य से इंपिरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में डॉ. कामिनी भगत तथा डॉ. श्याम द्वारा डेंटल चेकअप किया गया। उजाला सिकनेस हॉस्पिटल के द्वारा नेत्र चेकअप किया गया। इस मौके पर शिविर में कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों की नेत्र तथा दंत समस्याओं का निवारण किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक करणवीर सिंह गंगोला,


इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल कर्नाटक एवं क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक करणवीर सिंह गंगोला, प्रधानाचार्य राधा एठानी तथा अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।