Uttarakhand: शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेज रहा था युवक, पकड़ में आया तो निकला शातिर अपराधी

खबर शेयर करें

Tanakpur News: एक युवक को व्हाट्सएप पर शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजना भारी पड़ गया। इसकी शिकायत शिक्षिका ने पुलिस से की। जिसके बाद हरकत में आये साइबर पुलिस आरोपी युवक के चालान की कार्यवाही कर रही है। टनकपुर थाने में एक महिला शिक्षिका ने 112 पर व सीओ टनकपुर को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि एक अज्ञात युवक उनके व्हाट्सएप नंबर पर बार-बार मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है।

शिक्षिका की शिकायत के बाद सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने साइबर सेल को देकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद साइबर सेल टीम ने महिला से पूरी जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि युवक एक शातिर किस्म का अपराधी है जो फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर महिलाओं को मैसेज भेजकर परेशान करता है, पुलिस ने अमर सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुमराड़ीगोठ टनकपुर को गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ पुलिस अधिनियम की चालानी कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।