हल्द्वानीः भट्ट कॉलोनी में सैक्स रैकेट का भड़ाफोड़, काठगोदाम, मुक्तेश्वर निवासी महिला-पुरूष गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Haldwani Sex Racket News: एक बार फिर हल्द्वानी में सैक्स रैकेट पकड़ा गया। जो एक घर में चल रहा था। पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवती को काउंसिलिंग के बाद मकानस्वामी को सौंप दी गई। पुलिस के अनुसार सत्यापन के दौरान हल्द्वानी के भट्ट कॉलोनी फेस 1 स्थित एक किराये के मकान में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली। जिसके बाद बाद मौके पर पुलिस ने एक कमरे से युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। अगला पैरा पढ़े…

पुलिस ने मौके से कस्यालेख, मुक्तेश्वर निवासी महिला सरगना गायत्री को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान पूछताछ में युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली युवती ने बताया कि वह मुक्तेश्वर से काम की तलाश में यहां आई थी। लेकिन इस बीच गायत्री नामक महिला ने उसे पैसों का लालच देकर इस कार्य में धकेल दिया। वह लंबे समय से किराए के मकान में बिना सत्यापन कराए रह रही थी और इस सैक्स रैकेट चला रही थी। महिला सरगना के साथ ही पुलिस ने ग्राहक ऋषभ निवासी काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।