हल्द्वानी: आप प्रत्याशी समित टिक्कू ने किया जनसम्पर्क, रामपुर रोड, भोलेनाथ गार्डन में मांगें वोट…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित टिक्कू ने रामपुर रोड, हिमालया फार्म, भोलानाथ गार्डन में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर पहुचकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान आप प्रत्याशी समित टिक्कू ने कहा कि वह हल्द्वानी में यातायात, टचिंग ग्राउंड को लेकर लगातार उठा रहे है। समित टिक्कू ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो वह हल्द्वानी को एक नए विकास की ओर ले जाएंगे।

Ad

टिक्कू ने कहा कि जनता मन बना चुकी है। आने वाले 10 मार्च को सभी को पता चल जायेगा। उन्हें लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है।आज उन्होंने डोर टू डोर पहुँचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।