हल्द्वानी: (गजब)-पहले जेल गया लेकिन धंधा नहीं बदला, बनभूलपुरा से लाता फिर राजपुरा में बेचता था स्मैक…

खबर शेयर करें

Haldwani News: स्मैक के खिलाफ चल रहे अभियान में लगातार पुलिस एक के बाद एक तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है। इससे पहले भी कई तस्कर पकड़े जा चुके है। अब कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्मैक के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आगे पैरा पढ़े…

पुलिस ने टनकपुर तिराहा चैकी राजपुरा के पास चेकिंग के दौरान अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र रामकरण साहू निवासी लाइन नंबर 12 चौकी राजपुरा बताया। उसके पास से 12.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने बताया कि वह स्मैक बनभूलपूरा से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाता है। इसके बाद हल्द्वानी व राजपुरा क्षेत्र में बेचकर अधिक रूपये कमाता था। इससे पहले भी आरोपी कमाने के स्मैक तस्करी में कई बार जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।