हल्द्वानी:(गजब)- ऑनलाइन खरीददारी करते हुए युवती को हुआ डिलीवरी बॉय से प्यार, अब प्रेमी संग हुई फरार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आए दिन महिलाओं और युवतियों के भागने की खबरें आ रही है अब एक नया मामला लालकुआं के बिंदुखत्ता में सामने आया है। जहां एक युवती ऑनलाइन सामान की डिलिवरी करने वाले युवक के साथ फरार हो गई। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बेटी के बरमादगी की गुहार लगाई। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र की एक युवती को ऑनलाइन खरीददारी करती थी। इस दौरान सामान की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय से उसे प्यार हो गया। मौका पाकर दोनों ने घर से फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले युवक ऑटो लेकर रात में पहुंचा और युवती को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह ऑनलाइन सामान लेकर गांव गांव आता था। एक दिन उसने पानी पीने के बहाने युवती से बोलने की शुरुआत करी। इसके बाद उनकी बाते होती रही। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।