Haldwani: सीबीएसई में विज्डम स्कूल के 10वी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें

CBSE Result 2024: सीबीएसई बोर्ड के रामपुर रोड स्थित विज्डम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। विज्डम स्कूल लगातार नई ऊंचाइयों को छूंता जा रहा है। 10 वी सीबीएसई परीक्षा में 94.4%अंको के साथ हर्षिता गोस्वामी स्कूल टॉपर रही। जबकि प्रिया भट्ट 91.6% दूसरे, दीपांशु तिवारी 91.4% तीसरे, सिया पाल 90.2% चौथे, जनित सुयाल 85.8% पांचवे और गौतम आर्या 85.2% के साथ छठे नंबर पर आए।
स्कूल प्रबंधक राजेंद्र पोखरियाल ने बताया कि इस साल भी उनके स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सीबीएसई में सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा में सफल सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।