हल्द्वानी हिंसाः (बड़ी खबर)-अब्दुल मलिक और उसके बेटे की हुई कुर्की, दरवाजा तक उखाड़ लाई टीम…

खबर शेयर करें

Haldwani News: बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड पिता-पुत्र अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के घरों की पुलिस ने कुर्क कर दी है। वहीं फरार नौ दंगाईयों के पोस्टर भी जारी कर दिये है। हिंसा के बाद से ही अब्दुल मलिक और उसका बेटा मौके से फरार है। हल्द्वानी पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही हैं। शुक्रवार को कुर्की के दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, संगीता सीओ लालकुआं, सचिन तहसीलदार हल्द्वानी, डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। अगला पैरा…

कुर्की के दौरान पुलिसकर्मी मलिक का दरवाजा तोड़ते हुए दिखे। देर रात तक कुर्की का अभियान जारी रहा। इस दौरान पुलिस डंपर में सामान भरकर ले आयी। हिंसा में नुकसान पर नगर निगम ने हल्द्वानी ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ 2.44 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया था, जिसमें उसे झड़प के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैसे जमा करने के लिए कहा गया था। हल्द्वानी हिंसा के मामले में अभी तक 44 आरोपियों सलाखों पीछे पहुंच चुके है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।