हल्द्वानीः तू ऐजा ओ पहाड़ा, फजीहत से बचने के लिए घर से निकलने से पहले पढ़ ले यह खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: इन दिनों कुमांऊ में पर्यटक सीजन अपने चरम पर है। ऐसे में अगर आप नैनीताल, भीमताल, कैंची, भवाली या अल्मोड़ा जाने की सोच रहे है तो पुलिस द्वारा यातायात प्लान देखकर निकलें। जिससे आपको अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो और आप पहाड़ तक बिना की परेशानी के पहुंच सकें। या फिर पहाड़ से शहर की ओर निकल सकें। देखिए पूरा रूट प्लान…हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का भी लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं श्रद्धालु एवं पर्यटक वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 08/09.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

Ad

👉 बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

👉 रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मुक्त विवि एवं टैगोर विवि भोपाल के बीच शैक्षणिक सहयोग का MOU

👉 कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 14 जुलाई को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट सूची

👉 समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

👉 हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से “नॉन स्टॉप शटल बस सेवा” का भी लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।