हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आया युवक, पल भर में मिली मौत

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Lalkuan: देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। लोको पायलट ने लालकुआं रेलवे स्टेशन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक सुदर्शन थापा टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पंतनगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की आयु लगभग 35 साल बताई जा रही है।

देर रात दिल्ली से चलकर के काठगोदाम को आ रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से हल्दी और लालकुआं स्टेशन के बीच एक युवक कट गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में हुई इस घटना का आभास ऐसे ही लोको पायलट को हुआ तो उसने घटना की सूचना तुरंत लालकुआं रेलवे स्टेशन को दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।