हल्द्वानी: दमुआढूंगा में पत्नी से विवाद पर युवक ने उठाया ये घातक कदम, दो बच्चों से सिर से उठा बाप का साया.

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी में एक युवक ने पत्नी से मामूली विवाद के बाद घातक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा निवासी युवक ने मामूली बात से पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। जब परिजनों ने उसे पंखे पर लटका देखा तो उसे आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार दमुआढूंगा जवाहर ज्योति निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार ने मंगलवार रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटक जान दे दी। बताया जा रहा है कि दीपक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद दीपक दूसरे कमरे में चला गया, थोड़ी देर वह जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोल दिखा दो युवक फंदे से लटका हुआ था। मौके पर चीख-पुकार सुनकर पूरा परिवार एकत्र हुआ। आनन-फानन में परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां शव को को परिजनों को सौंप दिया है। दीप दो बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।