हल्द्वानी: किशोर ने काटे अपने दोनों हाथों के नश, तड़प-तड़प कर मिली मौत..

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी में एक किशोर ने नशे में अपने दोनों हाथों की नस काट दी जिसके बाद वह तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। दरअसल किशोर द्वारा परिजनों की गैरमौजूदगी में यह कदम उठाया था।

जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर निवासी अमीर अहमद मजदूरी का काम करता है उसके 6 बच्चे हैं जिनमें दो बेटियों का निकाह हो चुका है और 4 लड़के थे। उनके अनुसार शनिवार की शाम को पड़ोस में किसी के इंतकाल हो जाने के चलते परिवार के लोग वहां गए थे।

Ad

केवल 15 वर्षीय बेटा घर में अकेला था। जिसने परिवार वालों की गैर मौजूदगी के चलते अपने दोनों हाथों की नस ब्लेड से काट दी और नस काटने के बाद वह तड़पता रहा जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि किशोर नशे का आदी हो चुका था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।