हल्द्वानी: 15 दिन के लिए गया था पति, दो महीने बाद भी नहीं लौटा तो महिला पहुंची थाने

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani : मुखानी थाने पहुंची एक शिक्षिका ने अपने पति की गुमसुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से पति को खोजने की गुहार लगाई। पीडि़ता ने कह कि वह 15 दिनों के लिए जरूरी काम की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं लौटे। ऐसे किसी अनहोनी की आशंका से शिक्षिका अपनी पति की तलाश में जुट गई। तहरीर के बाद मुखानी थाना पुलिस ने लापता की खोज शुरू कर दी है।

मुखानी थाने पहुंचकर शिक्षिका गीता बिष्ट ने कहा कि वह अपने पति गोपाल सिंह बिष्ट व बेटी के साथ पार्वती बिहार छडायल नायक हल्द्वानी में रहते हैं। जबकि वह अल्मोड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पति और बेटी से मिलने के लिए छुट्टी के दिनों में वह घर आती हैं। विगत नौ अप्रैल को सुबह क रीब नौ बजे उनके पति गोपाल सिंह बिष्ट बेटी सुरभि से यह कहकर चले गए कि आवश्यक कार्य से बाहर जा रहे हैं। 15- 20 दिनों में वापस लौट आएंगे।

वह घर से एक बैग में अपने कुछ कपड़े और आवश्यक सामग्री लेकर वह चले गए। पापा के घर से जाने की जानकारी बेटी ने मां को दी। 10 अप्रैल को जब शिक्षिका अपने घर आई तो पति को उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया लेकिन पति के दोनों नंबर स्विच ऑफ थे। महिला ने बताया कि उनके पति पहले भी दो से चार दिनों के लिए बाहर जा चुके हैं। लेकिन हर बार वह समय से लौट भी आते थे। इस बार फिर से गये लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आए। उसने पति की तलाश रिश्तेदारों से लेकर कई जगह पूछताछ की लेकिन कही कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

जिकसे बाद थक-हारकर शिक्षिका गीता बिष्ट ने मुखानी थाना अध्यक्ष से मिलकर पति के खोजबीन की गुहार लगाई है। इस संंबंध में थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिल उसकी तलाश में जुट गर्ई है। उसके दोनों मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।