हल्द्वानी: अपडेट-रामपुर रोड एक्सीडेंट में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, एक हल्द्वानी तो दूसरा बागेश्वर निवासी…

खबर शेयर करें

HALDWANI ACCIDENT NEWS: देर शाम रामपुर रोड में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ सिटी कालोनी देवलचौड़ खाम निवासी नितिन शर्मा पुत्र हरि प्रकाश स्कूटी संख्या यूके04 एन1246 से अपने किरायेदार सौरभ जोशी के साथ घर की ओर जा रहा था। तभी हल्द्वद्यानी से आ रहे ट्रक संख्या यूके06सीबी 3081 ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नितिन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौरभ जोशी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक सडक़ को पार करते हुए खेत में पलट गया।

ACCIDENT HALDWANI

सूचना मिलते ही गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौर और एसआई मनोज यादव मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सौरभ जोशी को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नितिन शर्मा हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के शिक्षक थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इम्पीरियम पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर भावनाओं और उल्लास का भव्य संगम
RAMPUR ROAD ACCIDENT

बताया जा रहा है कि नितिन शर्मा हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के शिक्षक थे। जबकि सौरभ जोशी उनके किराये पर रहता था। वह बागेश्वर का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।