हल्द्वानी: देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल, कही ये बात…

Haldwani News: मतदान के अंतिम दिनों में सियासी पारा गर्म हो गया है। लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। आज
देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत चढ्डा अपने साथियों संग भाजपा में शामिल हो गये।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस दौरान सदस्यता ग्रहण कराने में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, 1 विधानसभा संयोजक तरुण बंसल, सह संयोजक हरिमोहन अरोरा, सह संयोजक प्रताप बिष्ट , नामित पार्षद मुकेश लवली, जिला महामंत्री नीरज बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा शामिल रहे।
