हल्द्वानी: बिन्दुखत्ता गोलीकांड में आरोपी छात्रनेता गिरफ्तार, इसलिए हुआ विवाद

खबर शेयर करें

Haldwani crime News- देर रात बिन्दूखत्ता में मामूली विवाद को लेकर बीती रात हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपी छात्र नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दे कि बिन्दूखत्ता के हाट कालिका मंदिर के समीप मामूली विवाद को लेकर बिन्दूखत्ता तिवारी नगर निवासी छात्र नेता विकास सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली ने बिन्दूखत्ता के शास्त्री नगर निवासी को धीरज पांडे को गोली मार दी। इस दौरान धीरज पाडे गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार चल रहा है।

Ad

वही घायल धीरज पाडे के पिता प्रकाश चंद पांडे ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र नेता विकास सिजवाली के खिलाफ आईपीसी धारा 307 ,504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी छात्र नेता ने सुबह ही अपने आप को कोतवाली में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद से आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।