हल्द्वानी: जाम से परेशान है शहर की जनता: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एक पत्रकारवार्ता में प्रदेश सरकार की बदहाल व्यवस्था पर जमकर घेरा। इससे पहले उन्होंने अपनी माता स्व इंदिरा हृदयेश को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हल्द्वानी से आईएसबीटी गायब हो गया है। आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं जाता है। आगे पढ़िए…

उन्होंने कहा कि स्टेडियम की बदहाली को पूरे प्रदेश की जनता देख रही है। आज सात साल बाद बदहाल की स्थिति में है। उन्होंने अपनी माता स्व इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने हल्द्वानी के विकास को आगे बढ़ाया और हर समस्या से निपटने के लिए योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी अगर अपने सही जगह पर बनता तो जनता को सुविधा मिलती। उन्होंने कहा की आज स्व इंदिरा हृदयेश की कमी सभी को खल रही है। आगे पढ़िए…

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस तरह अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को हटाया गया उससे भाजपा का असली चेहरा साफ दिखता है। सबका साथ सबका विकास कहने वाली भाजपा सरकार ने नगीना कालोनी में गरीबों को हो साफ कर दिया। उनके लिए सरकार का कोई हमदर्द नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि आज पूरे शहर में जाम ही जाम है अगर आईएसबीटी बना होता तो आज शहर के ऐसे हालात नहीं होते।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, बारह महीने-बारह रोजगार योजना शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।