हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने रखी हल्द्वानी में नींव

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की नींव रखी गई। जिसमें कोर कमेटी का गठन किया गया और कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस संगठन का उद्देश्य उत्तराखंड के व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना, और व्यापार से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए यह मंडल गठित किया गया है।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रताप जोशी को अध्यक्ष और संजय त्यागी को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही मंडल की योजनाओं और रूपरेखा पर चर्चा की गई ताकि व्यापारियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में संगठन की इकाइयां बनाई जा रही हैं, जिससे उत्तराखंड के व्यापारियों को व्यापक रूप से लाभ मिल सके। इस अवसर पर महत्वपूर्ण सदस्यों का भी चयन किया गया। जिनमें भुवन भट्ट, लाखन सिंह निगल्टिया, चंदन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, विजय नारायण त्रिपाठी, रामनगर से यशपाल सिंह रावत, देहरादून से आलोक थपलियाल, पिथौरागढ़ से भूपेश पेठसाली, घनश्याम कांडपाल, तरुण वानखेड़े, मन्नू रस्तोगी, काजल खत्री, सीमा बत्रा, डॉ. अंजना जोशी, मंजू शाह, राहुल जोशी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।