हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय की भाजपा-कांग्रेस को खरी-खरी, जुमलेबाजों को जवाब देगी जनता

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने अपनी पार्टी का ऐलान करते हुए भाजपा-कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। भावना पांडेय ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। अब जनता कैबिनेट पार्टी प्रदेश में आ चुकी है। जनता भाजपा-कांग्रेस से अपना हिसाब चुकता करेंगी। उन्होंने सत्ताधारी भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में सरकार ने कुछ काम नहीं किया। इसे जनता अच्छी तरह जानती है। अब टेंडर पर टेंडर निकाल रही है। युवाओं को छलने का काम कर रही है लेकिन युवा अपने वोट से इन्हें जवाब देेगेंं।

अपने विधानसभा चुनाव लडऩे पर भावना पांडेय ने कहा कि वह किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेगीं। पहले उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा से लडऩे का प्लान बनाया था लेकिन पार्टी में मुख्य भूमिका और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उन्हें पूरी विधानसभा में जाना होगा। ऐसे में संभव नहीं हो पायेगा कि वह किसी विधानसभा से चुनाव लड़े। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस बस छलावा कर रही है न तो इन्होंने जमरानी बांध बनाना है न लोकायुक्त। ये सिर्फ इनके चुनावी जुमले है। अब जनता 20 साल में उन्हें समझ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बधाई भुला: Dream 11 में अल्मोड़ा के प्रशांत ने जीते एक करोड़, बना करोड़पति

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की हालत खराब है, पिछले 20 सालों से कोई बड़ी भर्तियां नहीं निकली। आज युवा बेरोजगार है। प्रदेश में उपनल कर्मियों को हालत खराब है। बेरोजगार लगातार पहाड़ों से पलायन कर बाहरी राज्यों में नौकरी को भटक रहे है। वहीं महिलाएं अपने हकों के लिए सडक़ों पर उतर रही है। अब जनता कैबिनेट पार्टी के रूप में जनता को एक विकल्प मिला है। जनता भाजपा-कांग्रेस को जवाब देगीं।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: (गजब ठैरा बल)- स्मैक तस्कर निकला कनिष्ठ सहायक, अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग में है तैनात…

जिन पार्टियों का उत्तराखंड आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है, वह आज यहां पांव पसार रही है। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी एक बड़ी रैली राजधानी देहरादून में होगी। इसके बाद जिलेवार रैलियां की जायेगी। जल्द वह 70 विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी। विधानसभा चुनाव में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय के कूदने से भाजपा-कांग्रेस में हलचल मची हुई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page