हल्द्वानी: सलड़ी के पास खाई में समाई कार, गौलापार निवासी युवक की मौत…

BHIMTAL ACCIDENT NEWS: सलड़ी के पास एक कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये लोग भीमताल से घुमकर वापस लौट रहे थे। हादसे मेें घायल को इलाज चल रहा है। मृतक युव तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शुभम अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए भीमताल पहुंच गया। इस दौरान दिनभर घूमने के बाद दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। तभी सलडी से दो किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था।

वहीं नमन घायल हो गया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो शुभम कार से बाहर निकला हुआ था। हादसे के बाद उसने अपने आप को बचाने का प्रयास किया लेकिन खाई में गिरने से लोगों को आवाजें नहीं आ सकी। जिससे हादसे की सूचना आ सुबह मिली।







लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज फॉलो करें
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें