हल्द्वानीः समाज के लिए बने मिसाल, रूपेन्द्र नागर को मिलेगा उत्तराखंड द्रोणा रत्न सम्मान

Haldwani News: यश इवेंट मैनेजमेंट प्रदेशभर से ऐसी प्रेरणादायक प्रतिभाओं की खोज कर रहा है, जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देकर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में एक मिसाल कायम की है। ऐसे ही व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए यश इवेंट मैनेजमेंट ने “उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024” का आयोजन किया है। इस अवार्ड समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में एक नाम रूपेन्द्र नागर का भी है। हल्द्वानी के पंजाबी कॉलोनी, भोलानाथ गार्डन निवासी रूपेन्द्र नागर ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
रूपेन्द्र नागर का परिचय
- जन्म तिथि: 6 अप्रैल 1975
- शिक्षा: स्नातकोत्तर (एम.ए. इतिहास) – एम.बी.पी.जी. कॉलेज
रूपेन्द्र नागर ने सामाजिक, धार्मिक और खेल संगठनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं:
- प्रदेश अध्यक्ष: क्यू किशन कराटे फाउंडेशन, उत्तराखंड
- प्रदेश संयोजक: नागर (करण) समाज, उत्तराखंड
- अध्यक्ष: फल सब्जी फुटकर व्यापार समिति, हल्द्वानी
- संरक्षक: शिव कावड़ संघ, प्राचीन श्री शिवसेवा समिति, और एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था, उत्तराखंड
- पूर्व अध्यक्ष: युवा वैश्य महासभा, हल्द्वानी
- राष्ट्रीय खिलाड़ी: मार्शल आर्ट्स (1996, कोलकाता)
- प्रदेश खिलाड़ी: पावरलिफ्टिंग (1997)
महत्वपूर्ण आंदोलनों में भागीदारी
- हल्द्वानी ब्लड बैंक की स्थापना के लिए आंदोलन
- हल्द्वानी नगर निगम के गठन के लिए आंदोलन
- नगर पालिका तहबाजारी के निजीकरण के विरोध में आंदोलन
रूपेन्द्र नागर का राजनीतिक सफर भी प्रभावशाली रहा है:
- 1992-1997: महानगर अध्यक्ष, शिवसेना
- 1997-2002: जिला अध्यक्ष, नैनीताल
- 2002-2005: कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, उत्तराखंड
- 2003: हल्द्वानी नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
- 2004: नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी
- 2018: हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी
द्रोणा रत्न अवार्ड समारोह
इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में बॉलीवुड और टीवी जगत की प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी। महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह और मॉडल व अभिनेत्री एलिना तनेजा इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। वे विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। यदि आपके आसपास भी कोई ऐसी शख्सियत है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, तो उन्हें इस अवार्ड के लिए नामांकित किया जा सकता है। इसके लिए यश इवेंट मैनेजमेंट से मोबाइल नंबर 7055661555 पर संपर्क किया जा सकता है।







