हल्द्वानीः बेतालघाट में पिकअप खाई में समाई, दो की मौत 13 घायल

खबर शेयर करें

Betalghat Accident News: विगत दिवस पतलोट में हुए हादसे से लोग उबरे नहीं थे कि देर रात बेतालघाट महोत्सव से लौट रही एक पिकअप हरचानोली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर निजी वाहन से घायलों को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार बेतालघाट महोत्सव से लौट ही एक पिकअज खाई में गिर गई। हादसे में नैनीचौक निवासी उम्मेद सिंह और मीनाक्षी बोहरा खैराली बंगा की मौत हो गई। जबकिं मंजू कठायत, बालम सिंह, कंचन, सौरभ, हेमा देवी, पुष्पा बोहरा सूरज कठायत, पना देवी, प्रभा कठायत, दीपा देवी, प्रभा बोहरा, कुंदन बोहरा, पिंकी बोहरा, और चंद्रा निवासी पल्सों गांव और वर्धाे गांव घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल लाया गया। हादसे के कारणों को पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।