हल्द्वानी: पिकअप ने मासूम को रौदा, मौत से गुस्साए परिजनों का हंगामा

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वसन दिया।

जानकारी अनुसार तीनपानी बायपास गोजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में आज सुबह पास की बस्ती में रहने वाले ढाई साल के गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने पिकअप में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया, और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।