Haldwani News: शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर रामपुर रोड गोरा पड़ाव बाइपास पर लक्ष्मी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ प्रतिष्ठान स्वामी लक्ष्मी देवी पत्नी स्व शंकर लाल द्वारा किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ कर पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान लक्ष्मी मेडिकल स्टोर की संचालिका दिव्या आर्य ने बताया कि लोगों को किसी भी तरह की दवाई लेने के लिए देवलचौड़ जाना पड़ता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए गोरा पड़ाव बाइपास पर मेडिकल शॉप का शुभारंभ किया है। जहाँ आपको दवाईयों के साथ-साथ बेबी केयर और कॉस्मेटिक का सामान भी उचित दामों पर मिलेगा।मेडिकल स्टोर के खुलने से सैकड़ों लोगों को राहत मिलेंगी।
शुभारंभ के अवसर पर लक्ष्मी देवी के अलावा, मेडिकल स्टोर की संचालिका दिव्या आर्य, श्याम आर्य, जीवन आर्य, प्रेम प्रकाश, खीमानंद, रिषभ, रुद्राक्ष, तेजस आदि मौजूद थे।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।