Haldwani News: कॉग्रेस ने किया दीपक का डैमेज कंट्रोल, जारी रहेगी 35 वर्षों की यात्रा: बल्यूटिया

खबर शेयर करें

Haldwani News:प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर व वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों से बातचीत कर अपना इस्तीफा उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सम्मुख वापस ले लिया। बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश प्रबुद्ध जनता अपना मत कॉंग्रेस को देकर लोकतंत्र बचाने, देश बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। बल्यूटिया ने कहा कि कॉंग्रेस के शीर्ष निताओं ने उनकी बात का सम्मान किया वे उनके आभारी हैं और यथा शक्ति वो कॉंग्रेस में रहते हुए पूर्व की भाँति जनसेवा करते हुए स्व. नारायण दत्त तिवारी जी विकास की सोच को आगे बढाने को संघर्षशील रहेंगे।

बल्यूटिया ने कहा पूरा प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, महँगाई की मार, भ्रष्टाचार के बोलबाले से जनता त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार मस्त है। बहन अंकिता की हत्या से पूरा प्रदेश शर्मसार है। देवभूमि वाशियों के लिए अंकिता की हत्या व आत्मा की शांति के लिए न्याय दिलाने का यही सही समय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उत्तराखण्ड वासी बहन अंकिता व उनके माता पिता को न्याय दिलाने में पूर्ण भूमिका निभाएँगे। आज हमारी बहन बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।