हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी में मचा बवाल, देर रात गांधीनगर में जमकर हुआ पथराव

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldvani: सोमवार की देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में दो गुटों में मामूली विवाद पर पथराव हो गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को शांत कराया तो वहीं पथराव के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

q

फिलहाल पुलिस के पास अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि गांधी पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी इस दौरान मामूली बात पर एक पक्ष आक्रोशित हो गया देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था जो आज पथराव का रूप धारण कर लिया। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मंगलवार को पुलिस अपने स्तर से पथराव करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।