हल्द्वानी: 25 लाख उधार लेकर की शादी, कार की मांग ने तोड़ा रिश्ता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और जेठ पर जबरदस्ती करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मुखानी कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला महिला हेल्पलाइन तक भी पहुंचा था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका।

नवाड़ सैलानी, फतेहपुर निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2024 को दुम्काबंगर, हल्दूचौड़ निवासी पंकज दुम्का के साथ हुआ था। विवाह के दौरान मायके पक्ष ने जेवरात, घरेलू सामान और दान स्वरूप मिले करीब तीन लाख रुपये ससुराल पक्ष को दिए थे। विवाहिता के अनुसार, उसके परिजनों ने रिश्तेदारों से करीब 25 लाख रुपये उधार लेकर विवाह में खर्च किए थे।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। विवाहिता के मुताबिक, 26 अप्रैल 2025 को गाली-गलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसका आरोप है कि ससुरालियों ने उसके जेवरात भी अपने पास रख लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : स्वतंत्रता दिवस पर इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य समारोह

मामले में विवाहिता ने अपने जेठ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार, शादी के कुछ समय बाद पति की गैरमौजूदगी में जेठ उसके कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विवाहिता का कहना है कि जब उसने इसकी शिकायत पति और सास-ससुर से की तो उसकी बात सुनने के बजाय उल्टा उसी पर आरोप लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जीतपुर नेगी में सीमेंट का फर्श बनने से गली में जलभराव, नगर आयुक्त से की शिकायत

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता सेवानिवृत्त हैं और पैरालाइसिस से पीड़ित हैं। परिवार पहले से ही परेशानियों से जूझ रहा है। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार परेशान किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति पंकज दुम्का, ससुर दयाकिशन दुम्का, सास मुन्नी देवी और जेठ नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।