हल्द्वानी: गन्ना सेंटर में घर के बाहर छिपे बदमाश ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

खबर शेयर करें

HALDWANI CRIME NEWS: हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार गोली चलने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई गोलीकांड हो चुके है। अब टीपीनगर क्षेत्र में घर के बाहर छिपे एक बदमाश ने युवक को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पत्नी ने टीपी नगर चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। गोली चलाने वाले बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस गोलीकांड की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। गन्ना सेंटर निवासी केशव गंगवार शादी ब्याह में वेटर का काम करता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब11.30 बजे केशव एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था। घर के नीचे बाइक खड़ी कर वह जैसे ही सीढिय़ों पर चढ़ तो नीचे छिपे बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: होली में कप्तान मीणा का निराला अंदाज, जवानों ने लगाया गुलाल तो कप्तान ने खिलाई मिठाई

गोली की आवाज से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल केशव को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया। केशव की पत्नी की तहरीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page