हल्द्वानीः लो जी तहसील 50 और थाने से 100 मीटर की दूरी, अब यहां पुल के नट बोल्ट हुए चोरी

खबर शेयर करें

Bhimtal News: ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं स्थित तितड़ा नदी पर बने झूलापुल से कई नट-बोल्ट गायब हो गए हैं, जिससे पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। यह पुल खनस्यूं के तहसील दफ्तर से महज 50 मीटर और थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। कुछ दिन पहले काठगोदाम के बैली ब्रिज से भी नट-बोल्ट चोरी होने की घटना सामने आई थी, और अब तितड़ा नदी पुल पर भी यही मामला सामने आया है।

झूलापुल से रोजाना 12 से अधिक गांवों के ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चे सफर करते हैं। पुल के कमजोर होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी चेतन पलड़िया ने बताया कि यह पुल कई गांवों को खनस्यूं की मुख्य बाजार से जोड़ता है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही निर्भर करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग को जल्द से जल्द नए नट-बोल्ट लगाकर पुल को सुरक्षित बनाना चाहिए।

Ad

लोनिवि के जेई वाहिद हुसैन ने बताया कि पुल से नट-बोल्ट चोरी होने की सूचना मिली है और मामले की जांच कर जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, खनस्यूं थानाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।