हल्द्वानी: महिला को सम्मोहित कर उड़ाए कानों के कुंडल और मंगलसूत्र, पल भर में गायब हुआ युवक

खबर शेयर करें

Haldwani News: एक महिला को किसी युवक ने सम्मोहित कर उनके कान के कुंडल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। इसके बाद महिला हल्द्वानी के बहुद्देश्यीय भवन पहुंची, जहां पर महिला घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज देख रही थी, लेकिन फुटेज में कहीं भी घटना कैद नहीं हो सकी।

पूरा मामला मंगल पड़ाव के सिंधी चौराहे से रामपुर रोड का है, जहां पर महिला रामपुर रोड की तरफ जा रही थी कि अचानक सड़क पर चलते एक युवक ने महिला से कुछ बात कही इस दौरान महिला ने उसकी बातों पर सम्मोहित हो गई और उसको अपने कान के कुंडल और मंगलसूत्र दे दिया। थोड़ी देर बाद युवक वहां से गायब हो गया, आनन-फानन में महिला कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र मे देखने को मिल चुकी है, जब महिलाओं को सम्मोहित करके उनके जेवर को लेकर अपराधी फरार हो गए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।