हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, इंजेक्शन और सिरिंज के साथ स्कूटी बरामद

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों और सिरिंज के साथ 56 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शनों के साथ एक स्कूटी भी बरामद की है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को गोला बैराज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आलिजा फूड कॉर्नर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 Bupreorphine Hydrochloride IP Restigesic Injection (2 एमएल), 05 Avil Pheniramine Maleate Injection IP (10 एमएल), 02 पैकेट सील बंद 5 एमएल सिरिंज बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से स्कूटी संख्या UK04AQ-2582 भी बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद सैन पुत्र स्व. राम निवास, उम्र 56 वर्ष, निवासी गैस गोदाम रोड, द्वारिका पुरी फेज-3, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 22/60/8 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रमोद सिंह और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।



















