हल्द्वानी: नशे में टल्ली होने के बाद हुई जूतमपजार, पांच गिरफ्तार

खबर शेयर करें

लालकुआं। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली लालकुआं के अंतर्गत चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 21 जून को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों पक्ष शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का अलर्ट, बिजली और तेज हवाओं की संभावना

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विजय कुमार (24), अमित कुमार (33), कृष्णा आर्या (33), विजय आर्या (34) और प्रकाश राम (34) शामिल हैं। सभी निवासी खड़कपुर, हल्दूचौड़ क्षेत्र के हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।