हल्द्वानी: जमरानी बांध के निर्माण से होगा क्षेत्र का चहुमुंखी विकास: चंदन बिष्ट…

खबर शेयर करें

Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर बांध के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। भाजपा सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कहा कि बांध के निर्माण से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। आगे पढ़िए…
बांध के निर्माण से हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्र की पेयजल एवं सिचाई की समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा कि बांध के निर्माण के लिए अपने अथक प्रयासों से मंजूरी दिलाने के लिए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं सांसद अजय भट्ट का बहुत बहुत आभार जिनके भागीरथ प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली। देर शाम हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।