हल्द्वानीः दो लाख लेने के बदले 17 लाख दे चुकी है महिला, सूदखोर ने मकान भी हड़पा

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में सूदखोरों का आतंक फैला हुआ है। शहर के गरीब तबके के लोग इनके जाल में फंसे हुए है। जो भी एक बार इन सूदखोरों के जाल में फंसा, वह बाहर नहीं निकल पाता है। यह ब्याज पर ब्याज लगाकर कर्जदारों के घर तक बिकवा दे रहे है। अब एक मामला मुखानी क्षेत्र में सामने आया है। जहां पुलिस के पास पहुंची एक पूर्व सैनिक की पत्नी ने पड़ोसी पर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। कहा कि उसने दो लाख रूपये लिए थे जिसके एवज में ब्याज सहित 17 लाख रुपये अभी तक दे दिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे दो लाख

जानकारी के अनुसार फतेहपुर स्थित रामड़ी आनसिंह निवासी भावना बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके
24 अप्रैल 2021 में भावना की बहन की शादी थी। वह बहन को सोने का जेवर देना चाहती थी। उसका पड़ोसी हेमंत ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। ऐसे में उसने पति को बिना बताए पड़ोसी से 10 प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये उधार लिए थे। भावना के पति पूर्व सैनिक मुंबई में कार्यरत है। वह घर खर्च के लिए जो रूपये भेजते थे तो भावना उसमें से कर्जा चुका रही थी।

17 लाख दे चुकी है पीड़ित महिला

महिला का आरोप है कि नकदी व ऑनलाइन माध्यम से उसने हेमंत को 17 लाख रुपये चुका दिए लेकिन उसके बाद भी आरोपी उनपर बकाया निकालने लगा। पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देकर आरोपी ने मकान के फर्जी दस्तावेज बनवाकर एलआईसी से 18 लाख का लोन ले लिया। इसके अलावा मकान की रजिस्ट्री भी जबरन अपनी पत्नी के नाम पर करा ली। पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-कमलुवागांजा रोड पर मिली युवक की लाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इन क्षेत्रों में चल रही सूदखोरी

बता दें कि लंबे समय से हल्द्वानी में सूदखोरों का आंतक जारी है। इससे पहले भी सूदखोरों के कई मामले अधिकारियों के पास पहुंच चुके है, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से इनके हौंसले बुलंद होते जा रहे है। सूदखोरों ने महिलाओं को ही अपना निशाना बनाया है। अधिकांश पीड़ित मुखानी, राजपुरा, बनभूलपुरा, कुल्याणपुरा, जीतपुरनेगी के निवासी है। इन क्षेत्रों में सूदखोर सक्रिय है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।