हल्द्वानी: सुबह-सुबह ट्रक ने युवक को कुचला, पल भर में मिली मौत…

खबर शेयर करें

LALKUAN NEWS: लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान नही हो सकी है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सख्या uko4ca2969 ने सड़क पर पैदल चल रहे एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है वही घाटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया इधर लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।